फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attempt of abduction on protesting eve teasing

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Thu, 28 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा Updated Thu, 28 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
attempt of abduction on protesting eve teasing
अपहरण
जंक्शन रोड पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को अगवा करने का कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे राहगीरों को देखकर आरोपी बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंचे छात्रा के परिजन उसको लेकर घर चले गए। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा बुधवार सुबह करीब 8 बजे ट्यूशन पढ़ कर लौट रही थी। पंचवटी कॉलोनी से आगे सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


पहले तो छात्रा कुछ नहीं बोली और चुपचाप चलती रही। बाद में युवकों की बढ़ती हरकतें देख कर उसने विरोध किया। इस पर बाइक सवार युवक छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने लगे औरजबरन बाइक पर बैठाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कुछ लोग रुक गए और छात्रा की ओर दौड़े। लोगों को आते देख युवक भाग गए। छात्रा के फोन पर सूचना देने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर घर गए। हालांकि अभी तक छात्रा की तरफ से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed