{"_id":"302f5e117f16041bf329a4754089ce7f","slug":"attack-on-family-due-to-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव हारने पर घर में घुसकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव हारने पर घर में घुसकर पीटा
अमर उजाला, शिकारपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनावी में पांच वोट से मिली हार से गुस्साए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। इस मामले में सात लोगों को नामजद करा अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी कुलदीप आगरा में यूपी पुलिस में तैनात है।
पलड़ा गांव में प्रधान पद के चुनाव में शिवकुमार शर्मा व लोकेश राघव दो प्रत्याशी थे। मतगणना के बाद शिवकुमार शर्मा पांच वोट से चुनाव जीत गए। गांव निवासी शंकरलाल शर्मा व देवदत्त आदि ने विजयी प्रत्याशी का समर्थन किया था।
आरोप है कि हारे पक्ष के लोगों ने शुक्रवार शाम हथियारों से लैस होकर शंकर लाल शर्मा व देवदत्त के घर पर धावा बोल दिया। मारपीट में शंकरलाल, उनका नाती सुमित, पुष्पेन्द्र पुत्र देवदत्त शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण कराया है। एसएचओ शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि राजकुमार शर्मा की तहरीर पर नीरज पुत्र राजवीर, लोकेश व भोजवीर पुत्रगण नीरज, कुलदीप पुत्र भीकमपाल, सोनू, राजकुमार पुत्र निरंजन, मदन को नामजद कर 6-7 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।