फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ATM card in the pocket, went from two accounts of a million shopping

एटीएम कार्ड जेब में, दो खातों से हो गई एक लाख की शॉपिंग

Fri, 03 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ATM card in the pocket, went from two accounts of a million shopping
rupee

विज्ञापन

साइबर ठगों ने महिला समेत दो लोगों के एटीएम कार्ड की डिटेल हासिल कर एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। दोनों पीड़ितों को खाते से रकम निकलने का पता मोबाइल पर मैसेज आने पर चला। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  

गांव तेमथा राका थाना परवत्ता जनपद खगडिया बिहार निवासी रिंकी देवी ने बताया कि उसके पति सुरेंद्र शाह औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करते है। पिछले दो साल से वह परिवार के साथ नगर की हीराकालोनी में रह रही है। उसका खाता परवत्ता में यूनियन बैंक में है। वह एटीएम के माध्यम से खाते से खाते से रुपये निकालती है।
विज्ञापन


उसने बताया कि 27 फरवरी को उसने अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले थे। उसके  बाद उसने कोई रकम नहीं निकाली। तीन मार्च को उनके मोबाइल पर उनके खाते से 70 हजार रुपये की शॉपिंग करने का मैसेज आया। दूसरा मामला नगर के काजीवाडा का है। अब्दुल वाहिद पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद ने बताया कि वह गाजियाबाद में फेब्रिकेशन का काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के ओबीसी बैंक में उनका अकाउंट है। तीन दिन पहले उनके मोबाइल पर फोन आया जिसे उनकी पत्नी ने रिसीव किया। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कार्ड रिन्यू करने के नाम पर उनकी पत्नी से एटीएम का नंबर पूछ लिया। बताया कि बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 30 हजार की शॉपिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed