{"_id":"58d6b34c4f1c1bfc2f1a2c11","slug":"arrested-for-four-hours-by-state-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को चार घंटे स्टेट हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को चार घंटे स्टेट हाईवे किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी नामजद हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर वैर गांव में जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर एसपी सिटी, एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम लगा रहे लोगों ने डीएम, एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। एसपी सिटी के आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार करने, इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने और हत्या की जांच को सिकंदराबाद ट्रांसफर करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चार घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
बता दें कि 20 फरवरी की रात भट्टा पारसौल से कार से गांव लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने अलीपरा गांव के बाहर बंबे पर करीब 9 बजे भाकियू के क्षेत्रिय प्रवक्ता गांव वैर निवासी अशोक भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने वैर स्थित एएसबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक गांव रोनी सलोनी निवासी दुष्यंत भाटी हाल निवासी सिकंदराबाद पर रंजिशन शूटरों से अशोक भाटी की हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दुष्यंत भाटी व तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
हत्याकांड को एक माह से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सुबह सात बजे वैर में सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर ककोड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
जाम की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसडीएम कन्हई सिंह, तहसीलदार हीरालाल सैनी, सीओ चौधरी यशवीर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे और डीएम, एसएसपी को भी मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
एसपी सिटी के एक सप्ताह में हत्यारों को गिरफ्तार करने, इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने, जांच को सिकंदराबाद ट्रांसफर करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चार घंटे बाद जाम खोला।
पुलिस ने डायवर्ट किया रूट
जाम के चलते पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। ककोड़ की ओर से सिकंदराबाद की ओर आने वाले वाहनों को चोला चौकी वाया बुलंदशहर से निकाला गया। सिकंदराबाद से ककोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को निठारी वाया चोला चौकी होते हुए निकाला गया।