{"_id":"593d99454f1c1ba95d9bf233","slug":"allegations-of-burning-alive-marriage-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
दहेज की खातिर ससुरालियों पर विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी किशनपाल ने अपनी बेटी आरती की शादी डेढ़ साल पहले सिकंदराराऊ निवासी युवक से की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। कई बार दबाव बनाने पर विवाहिता के मायके वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
इससे नाराज ससुराल वालों ने तीन दिन पहले विवाहिता से मारपीट की और मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर विवाहिता ने अपनी जान बचाई और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वाले पहुंचकर पीड़िता को अपने साथ ले आए। विवाहिता ने सास-ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन