{"_id":"57a229a74f1c1be84f2b9794","slug":"again-attempt-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका-ए-वादात के पास फिर महिला से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौका-ए-वादात के पास फिर महिला से रेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र में हाईवे से चंद किलोमीटर की दूरी वाले गांव में खेत पर जा रही महिला से रेप की कोशिश की गई। पीड़िता किसी तरह भागकर गांव पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-91 से सटे एक गांव की दलित महिला बुधवार दोपहर खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। रास्ते में ही दूसरे समुदाय का युवक तारिफ पुत्र शेरू मिल गया। उसने महिला को खेत में खींचकर रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। एसओ कोतवाली देहात रामेश्वर सिंह ने बताया कि तारिफ पुत्र शेरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन