{"_id":"57f14bec4f1c1b90745775ce","slug":"after-the-uproar-in-dehra-village-panchayat-rajbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबीर की पंचायत के बाद गांव देहरा में हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजबीर की पंचायत के बाद गांव देहरा में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर पूठी गांव में शनिवार को आयोजित हुई सांसद राजवीर सिंह की महापंचायत के बाद देहरा गांव में रविवार को उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को चांदपुर पूठी गांव में आयोजित राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र व सांसद राजवीर सिंह की महापंचायत में विधानसभा प्रत्याशी घोषित करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया था। कार्यकर्ता स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित करने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
इस बात को लेकर रविवार की सुबह देहरा गांव में रामभूल की डेयरी के पास दो पक्षों के लोगों में बहस छिड़ गई। थोड़ी ही देर में बहस ने हंगामे का रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे एसआई मुकेश कुमार ने दोनों पक्षों से हेमंत, बिजेंद्र, रामभूल, श़िवलाल व रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार मौके से भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग कार्रवाई की है।
विज्ञापन