गौमांस बेचने में फंसे एसओ हरदुआगंज, लाइन हाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर विवादों और चर्चाओं में रहने वाले हरदुआगंज थाना प्रभारी पंकज राय के खिलाफ आखिर कार्रवाई हो ही गई। ग्राम पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने से ऐन पहले एसएसपी ने पंकज राय को लाइन हाजिर करते हुए वहां डीआईजी कार्यालय से संबंध चुनाव प्रभारी रामकुमार गुप्ता को नई तैनाती दी है। अधिकारिक तौर पर कार्रवाई का कारण नहीं खोला गया। मगर इस कार्रवाई के पीछे गौमांस बेचने संबंधी विवाद को ही वजह माना जा रहा है।
थाने से गौमांस का ट्रक गायक कराने और बेचने के प्रकरण में करीब तीन माह से अधिकारियों पर इस बात का दबाव था कि आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। पिछले दिनों भी इसी प्रकरण में हिंदूवादी नेता रामकुमार आर्य भी डीआईजी से मिलने पहुंचे थे। इधर, शनिवार को आचार संहिता लगना तय था।
शुक्रवार रात डीआईजी ने ग्राम पंचायत चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर जिले के थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। मगर इससे पहले ही यह तय हो गया था कि एसओ हरदुआगंज के खिलाफ कार्रवाई होनी है। यह संदेश भी पंकज राय तक पहुंच गया और वह खुद मीटिंग में नहीं आए। शाम से ही अपने निजी आवास पर पहुंच गए।
इसी बीच पुलिस प्रवक्ता के स्तर से एसएसपी द्वारा जारी कार्रवाई आदेश की पुष्टि कर दी गई। एसएसपी ने पंकज राय को लाइन हाजिर कर दिया और रामकुमार गुप्ता को नया एसओ हरदुआगंज नियुक्त किया है।