{"_id":"2a625db093754a8801e0e9f997b6376b","slug":"accused-of-making-fake-birth-certificates-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया नटवरलाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ा गया नटवरलाल
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी रोडवेज बस का पास और डीएल बनाकर परिवहन विभाग को लाखों का चूना लगाने वाले नटवरलाल को पुलिस ने मलका पार्क के पास से दबोचकर जेल भेज दिया है।
यही नहीं आरोपी अब तक सैकड़ों लोगों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना चुका है। पुलिस के अनुसार सर्विलांस प्रभारी रहीसुल हक खान ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गहना गोवर्धनपुर निवासी योगेंद्र पुत्र दिलीप सिंह फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से ठगी करता है।
शनिवार शाम 6.30 बजे सूचना पर पुलिस ने योगेंद्र को मलका पार्क के पास से दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, ड्राइवर लाइसेंस, क्षेत्रिय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की फर्जी सरकारी मोहरें और कानूनगो अनूपशहर की फर्जी मोहर बरामद की गई।
पूछताछ में योगेंद्र ने बताया कि उसके पिता दिलीप सिंह रोडवेज में नौकरी करते थे। उनकी मौत के बाद घर में रखे निगम के मोहरों के जरिए उसने फर्जी रोडवेज बस का पास, फर्जी डीएल बनाने लगा। अब तक आरोपी सैकड़ों लोगों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर दे चुका है।