फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of dowry harassment Trying to self

दहेज उत्पीड़न के आरोपी ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 22 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 22 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of dowry harassment Trying to self
dowery - फोटो : Demo Pic

दहेज उत्पीड़न के आरोपों से परेशान एक शख्स ने अंडर ट्रेनी आईपीएस के सामने कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश की। मुंबई के खार (पूर्व) निवासी संजय राजवीर पुत्र ठोकलिया ने बताया कि वह मुंबई में ही एलएनटी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। 30 जनवरी 2015 को मुंबई के मान खुर्द निवासी ममता से विवाह किया था।

विज्ञापन


शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी। ममता मुंबई छोड़कर बुलंदशहर के भूड़ क्षेत्र में रहने वाली बहन मिथिलेश के यहां आ गई। आरोप है कि मिथिलेश ने उसे भड़काकर उसके ऊपर कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का केस करा दिया। जबकि वह पत्नी ममता को साथ रखना चाहता है, लेकिन मिथिलेश उसे भेजने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग कर रही है।
विज्ञापन


इसी मामले में पीड़ित गुहार लेकर मंगलवार शाम नगर कोतवाली पहुंचा। संजय ने बताया कि अफसरों ने उसकी सुनने एक नहीं सुनी।खफा होकर संजय ने कोतवाली में अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। पेट्रोल डालते ही थाने में हड़कंप मच गया। आग लगाने के लिए जैसे ही लाइटर ऑन करने के लिए हाथ बढ़ाया पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि आत्मदाह की कोशिश करने वाले संजय का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed