फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accused of attempt to rape set free after five shoe slaps in panchayat

रेप की कोशिश के आरोपी को पंचों ने पांच जूते मारकर छोड़ा

Tue, 23 Feb 2016 01:08 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
accused of attempt to rape set free after five shoe slaps in panchayat

भाई को खाना देकर लौट रही किशोरी को खेत में खींच कर गांव के ही युवक ने रेप की कोशिश की। इस मामले में बैठी पंचायत में पंचों ने आरोपी के सिर पर महज पांच जूते मारकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने पीड़ित पक्ष पर पंचायत में ही फैसला करने का दबाव बनाया था। इसके डर से पीड़ित पक्ष आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस तक नहीं पहुंच पाए। वहीं पुलिस ने भी इस मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई है।  
विज्ञापन



बता दें कि रविवार दोपहर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी जल निगम की साइट पर पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे अपने भाई को खाना देने गई थी।

जब वह खाना देकर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे रोक लिया और खेतों में खींच कर उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। गनीमत रही कि उधर से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने युवक की करतूत को देख लिया और मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही आरोपी की नजर चालक पर पड़ी वह भाग खड़ा हुआ। शोर शराबा होने पर मौके पर पीड़िता के परिजनों के अलावा गांव के लोग भी पहुंच गए।

किशोरी की आपबीती सुनकर गांव में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर धुनाई कर दी।  ग्रामीणों के मुताबिक पीड़ित पक्ष पर पुलिस के पास न जाने का दबाव बनाया गया।

रविवार रात इस मामले को लेकर प्रधान ने गांव में पंचायत बुलाई। ग्रामीणों की माने तो पंचायत में आरोपी युवक के सिर पर पांच जूते मारकर छोड़ने का फरमान सुनाया गया।


 वहीं, दबाव के चलते डरा सहमे पीड़ित पक्ष के लोग घर आ गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed