{"_id":"5946d37f4f1c1bbf5b8b460f","slug":"accident-on-highway-youth-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हादसा, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाइवे किनारे खड़े ट्रक में मिनी ट्रक के टकराने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मिनी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
जवा अलीगढ़ निवासी रणजीत, बरेली निवासी अशोक, मोहित, राजकुमार व लवकुश, ब्रजपुरी के दिल्ली निवासी अनुज दिल्ली की कैटरिंग कंपनी में काम करते हैं। शनिवार की तड़के उक्त सभी लोग मिनी ट्रक में कैटरिंग का सामान लेकर खुर्जा किसी आयोजन में जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के सुखलालपुर में हाइवे किनारे खड़े ट्रक में मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में मिनी ट्रक में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अनुज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मोहित व राजकुमार की हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रक खराब होने के कारण हाइवे किनारे खड़ा कर दिया गया था। ट्रक, मिनी ट्रक को पुलिस ने कब्जे लिया है। मिनी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों ही ट्रक चालको से पूछताछ की जा रही है। सच्चाई का पता लगने पर कार्रवाई की जाएगी।