{"_id":"a84735afafa60ec3007db843ef6e9d2a","slug":"abused-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली दी तो मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली दी तो मार डाला
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी ऋषिपाल के हत्यारोपी नामजद पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार शराब पीकर आए दिन गाली-गलौच करने से तंग होकर आरोपियों ने ऋषिपाल की हत्या की थी। गौरतलब है कि एक आरोपी ने हत्या के बाद आत्मसर्मपण कर दिया था।
बता दें कि, 22 दिसंबर को गांव पवसरा निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र ऋषिपाल चौहान की बालाजी मंदिर के पुजारी रामेंद्र और उसकी पत्नी ने ईंट से मारकर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद रामेंद्र ने थाने में सरेंडर कर दिया था। उसकी पत्नी फरार थी। मामले में ऋषिपाल के पिता सुरेंद्र सिंह ने छह लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात पुलिस ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक एसओ अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी रामेंद्र और उसकी पत्नी संतोष ने पूछताछ के दौरान बताया कि ऋषिपाल जब भी गांव आता था तो शराब पीकर गाली-गलौच करता था।
घटना वाले दिन ऋषिपाल उससे गाली-गलौच करने लगा। इस पर वह पत्नी और अन्य साथी समेत ऋषिपाल के घेर पर पहुंचे। उन्होंने घेर पर ऋषिपाल को ईंटों से पीटकर मार डाला।
पुलिस ने रामेंद्र और उसकी पत्नी संतोष को जेल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।