फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A CBI probe into the incident: Maurya

वारदात की सीबीआई जांच हो : मौर्य

Wed, 03 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
A CBI probe into the incident: Maurya
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में एनएच-91 पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल भाजपा कानून व्यवस्था को लेकर जहां अखिलेश सरकार को घेरने में जुटी है, वहीं समाजवादी पार्टी इस मामले में राजनीति न करने की नसीहत दे रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा के तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पीड़ितों से मिलने खोड़ा पहुंचे। वहीं, प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश यादव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।  
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन मंत्री संजीव बालियान, महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज, पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार दोपहर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिवार से बातचीत के दौरान उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  इस घटना की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। हाईवे पर भी अगर लोग सुरक्षित नहीं तो कहां होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव प्रदेश संभालने के लायक ही नहीं हैं।  प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान की ओर से घटना को राजनीतिक साजिश बताने के बयान पर उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का कैबिनेट मंत्री इस तरह का बयान देता है, वहां गुंडों का मनोबल बढ़ता है और पुलिस का मनोबल गिरता है।


आजम खान उम्र में बड़े हैं, मगर लगता है उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, तभी इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार भाजपा से जुड़ा है। साहिबाबाद के पूर्व विधायक सुनील शर्मा, नोएडा विधायक विमला बाथम और एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने भी पीड़ित का हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed