फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सीओ के आदेश पर दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

सीओ के आदेश पर दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीओ के आदेश पर दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज
सीओ के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सिकंदराबाद । सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली। नगर के एसडीएम कोर्ट निवासी प्रियंका यादव ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। तीन वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी प्रियांक के साथ उसकी शादी हुई थी। बताया कि शादी के बाद ससुरालवाले 15 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। दो माह पूर्व पति ने अपनी मां, बहन के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की साथ ही गले में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या की कोशिश की। शोर मचाने पर आए मोहल्ले के लोगों ने उसकी जान बचाई। घटना के बाद वह सिकंदराबाद आकर रहने लगी। बताया कि उसका पति व ससुराल के लोग आए दिन फोन कर उसे धमकी देते हैं। कोतवाली पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने सीओ को प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि सीओ के आदेश पर पति, सास, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed