फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आइडी हैक कर बना दिए 145 आधार कार्ड, 136 में किया संशोधन

आइडी हैक कर बना दिए 145 आधार कार्ड, 136 में किया संशोधन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
आइडी हैक कर बना दिए 145 आधार कार्ड, 136 में किया संशोधन
कर्मचारी की मेल आईडी हैक कर बना दिया आधार कार्ड
विज्ञापन


सिकंदराबाद। सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली यूनिक आइडी (आधार कार्ड) की वेबसाइट में सेंधमारी का मामला सामने आया है। सिंकदराबाद की एक बैंक में आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारी की आइडी हैक कर आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि हैक कर 146 आधार कार्ड बनाए गए और 100 से अधिक कार्ड में संशोधन किया गया है। मामले में साइबर सेल और पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

पीड़ित नवीन कुमार मित्तल ने बताया कि वह नगर स्थित एक बैंक में आधार कार्ड पंजीकरण के लिए नियुक्त गया था। उसने 10 सितंबर वर्ष 2018 को ज्वाइन किया था। बताया कि बैंक में कोई भी आधार कार्ड सुपरवाइजर नहीं होने के कारण बैंक मैनेजर ने उसे आधार कार्ड बनाने, संशोधन करने का कार्य करने से मना किया हुआ था। जिसके चलते उसने अपनी आइडी से न तो कोई आधार कार्ड बनाया और न ही किसी आधार कार्ड में संशोधन किया। बताया कि हैकर्स ने उसकी यूआईडीएआई पोर्टल पर बनी आइडी को हैक कर 145 नए आधार कार्ड बना दिए। वहीं 24 दिसंबर वर्ष 2018 को उसकी आइडी से 136 आधार कार्डों में संशोधन किया गया। बताया कि जानकारी होने पर उसने अपनी आइडी बंद करा दी। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि मामला साइबर अपराध से संबधित है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत बैंक मैनेजर ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed