{"_id":"5c436b78bdec22578f2a8562","slug":"91547922296-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को डीसीएम ने रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों को डीसीएम ने रौंदा, महिला की मौत
विज्ञापन
बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति व एक मासूम गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी निवासी महिला ऊषा (22) पत्नी सुरेश की बराल गांव में एक रिश्तेदारी है। शुक्रवार को ऊषा बराल गांव में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में गई थी। शनिवार सुबह वह अपने बहनोई रनवीर पुत्र छंगा के साथ बाइक से ही वापस बुलंदशहर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक पर उनके साथ रिश्तेदारों के दो बच्चे भी साथ थे। इस दौरान बराल चौकी से बुलंदशहर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने बुलंदशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बहनोई रनवीर, रिश्तेदार का पांच वर्षीय पुत्र यश व दूसरा बच्चा प्रशांत गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।