{"_id":"5c7aceb4bdec2273800506ec","slug":"81551552180-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवी मंदिर से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी मंदिर से हजारों का सामान चोरी
शिकारपुर । सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित दुर्गा देवी मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर का जंगला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में मेरठ बदायूं स्टेट हाइवे पर मां दुर्गा देवी का मंदिर बना हुआ है। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का जंगला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर लिया। चोरों ने मंदिर में प्रकाश के लिए लगे इन्वर्टर, बैट्री, पीतल का घंटा, 5 किलो वजन की पीतल की गणेश की प्रतिमा, साउंड एंप्लीफायर तथा दान पात्र में रखी नकदी समेत करीब पचास हजार का सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह पूजा करने गए लोगों को मंदिर से सामान गायब मिला तो लोग आक्रोशित हो उठे। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सलेमपुर में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ब्यूरो