{"_id":"5bc238bfbdec2269796a893d","slug":"81539455167-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, युवक की मौत
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, युवक की मौत
छतारी। दानपुर-पहासू मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित खाई में पलट गया। उसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार शाम क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी राहुल (27) पुत्र सत्यभान सिंह और हरेन्द्र खेत से काम कर लौटे रहे थे। दानपुर-पहासू मार्ग स्थित गांव नाई की नगला के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस कारण दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में घायल हरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे मृतक राहुल के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है।