फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चौकीदार के साथ मारपीट कर मालिक से नगदी लूटी

चौकीदार के साथ मारपीट कर मालिक से नगदी लूटी

Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार के साथ मारपीट कर मालिक से नगदी लूटी
चौकीदार के साथ मारपीट कर मालिक से नकदी लूटी
विज्ञापन

बदमाशों ने फैक्ट्री के चौकीदार के साथ मारपीट करते हुए फैक्ट्री मालिक से 25 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले को आपसी लेन-देन का बता रही है।

चोला चौकी क्षेत्र के गांव फौलादपुर निवासी देवेंद्र ने बताया कि ककोड़ में सैदमपुर-धनौरा मार्ग पर उनकी आईसक्रीम की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे उनका बेटा रोबिन फैक्ट्री ऑफिस में बैठा कलेक्शन के रुपये गिन रहा था।

गेट पर गांव दस्तूरा निवासी चौकीदार जयचंद पुत्र हुकुम सिंह ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान ककोड़ निवासी युवक करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों के साथ फैक्ट्री पहुंचा और जबरन फैक्ट्री में घुसने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


चौकीदार के रोकने पर उक्त लोग उसके साथ मारपीट करते हुए फैक्ट्री में घुस गए। बताया कि बदमाशों ने रोबिन से कलेक्शन के 25 हजार रुपये लूट लिए। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला लूट का नहीं आपसी लेन-देन का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed