फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   न्यायालय प्रकरण: दो माह बीते, लेकिन डकैत सांवल का नहीं लगा सुराग

न्यायालय प्रकरण: दो माह बीते, लेकिन डकैत सांवल का नहीं लगा सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय प्रकरण: दो माह बीते, लेकिन डकैत सांवल का नहीं लगा सुराग
न्यायालय प्रकरण: दो माह बीते, लेकिन डकैत सांवल का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला न्यायालय परिसर से बीते 15 जनवरी की दोपहर को पुलिस अभिरक्षा से पेशी पर जाते समय फरार हुए आरोपी सांवल उर्फ सुनील का पुलिस दो माह बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार खाक छान रही हैं, लेकिन उसकी गिरफ्तारी अभी तक संभव नहीं हो सकी है।

बता दें कि बीते 15 जनवरी को जिला कारागार से डकैती के मामले में पेशी पर आरोपी डकैत सांवल उर्फ सुनील निवासी गांव जौंधा, थाना मुरैना मध्य प्रदेश को जिला न्यायालय लाया गया था। दोपहर करीब दो बजे न्यायालय हवालात से एचसीपी प्रवीण, आरक्षी अजय व आरक्षी दीपक की अभिरक्षा में आरोपी सांवल व अन्य बंदी पेशी के लिए कोर्ट की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि कोर्ट के पास से ही आरोपी सांवल पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मामले में हवालात सेशन व सदर के उपनिरीक्षक सुरेंद्र त्यागी ने आरोपी तीन सिपाहियों व फरार आरोपी सांवल उर्फ सुनील के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में तत्कालीन एसएसपी ने लापरवाही का दोषी मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को बीते दिनों ही निलंबित कर दिया था। वारदात को दो माह का समय बीत चुका है। लेकिन, पुलिस अभी तक बावरिया गिरोह के सांवल को दबोच नहीं सकी है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed