{"_id":"5c476e3cbdec227d9070b60d","slug":"71548185148-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने के प्रसास में भिड़े वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक करने के प्रसास में भिड़े वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े वाहन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को ओवरटेक करने के प्रयास में कई वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि इन दुर्घटनाओं में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र ग्राम अंधेल में हाइवे पर ओवरटेक करने के प्रयास में कार, कैंटर आपस में भिड़ गए। दोनों वाहनों के हाइवे पर अचानक भिड़ने के बाद पीछे चल रहे तेज गति के वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।