{"_id":"5b63484b4f1c1b8d3e8b4c67","slug":"71533233227-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-दामाद से 1.7 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-दामाद से 1.7 लाख की लूट
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सास-दामाद से 1.7 लाख की लूट
-पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस
-मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही पुलिस
खुर्जा। बाइक सवार सास-दामाद से बदमाशों ने 1.7 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
बृहस्पतिवार को सिटी स्टेशन मार्ग निवासी बर्फी देवी अपने दामाद जसवंत के साथ बाइक पर बुलंदशहर गई थीं। शाम को दोनों वापस घर लौट रहे थे। पीड़ितों के मुताबिक जब वह हाईवे पर मामन के आसपास पहुंचे तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास आ गए। युवकों ने रुपयों से भरा हुआ थैला लूट लिया। पीड़ितों के अनुसार थैले में एक लाख सात हजार रुपये थे। घटना के बाद उन्होंने बाइक रोककर पुलिस को फोन पर सूचना दी। जानकारी होने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिसकर्मियों ने सास-दामाद से पूछताछ की। थाना देहात प्रभारी गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।