{"_id":"57279da84f1c1b63705cdb80","slug":"70-thousand-looted-from-cloth-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यवसायी से 70 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यवसायी से 70 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 03 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
वंचावली गांव के पास उधारी वसूली कर लौट रहे कपड़ा व्यवसायी से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 70 हजार की नगदी और जेवरात लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। सबसे बड़ी बात यह है कि लूट की शिकायत में पुलिस ने छिनैती की धारा लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुरा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व. रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि वह कपड़े का व्यवसाय करते हैं। रविवार को वह उधारी वसूली कर शाम 6 बजे बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही प्रदीप वंचावली गांव के पास पहुंचे। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
इसके बाद कनपटी पर तमंचा रखकर जेब में रखे 70 हजार रुपये, गले से सोने की चेन, अंगूठी निकलवा लिया और भाग गए। प्रदीप की सूचना पर पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुुरुआती जांच में वारदात फर्जी प्रतीत हो रही है।