फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला, गंभीर

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला, गंभीर
ग्राम प्रधान पर की फायरिंग, हालत गंभीर
विज्ञापन


औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव भावसी के प्रधान पर पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने शनिवार को फायरिंग कर दी। फायरिंग से बचने पर आरोपियों ने प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव भावसी में तहसील कर्मियों द्वारा कब्जा मुक्त कराई ग्राम समाज की जमीन पर ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने शनिवार को जेसीबी मशीन से डोलबंदी करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के गांव के दर्जनों ग्रामीणों अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से जेसीबी मशीन बंद कराने को कहा। मशीन के बंद न कराने पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर फायर झाेंक दिया, जिसमें प्रधान बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने ग्राम प्रधान और उनके साथियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसी बीच किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रधान को उपचार के लिए लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्रधान को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित प्रधान के पिता ने छह हमलावरों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पक्ष की तहरीर पर आरोपी वीरपाल, सुमित, अमरपाल, मनीष, अमित समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed