फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्रा से गैंपरेप के आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख का इनाम

छात्रा से गैंपरेप के आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख का इनाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से गैंपरेप के आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख का इनाम
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख का इनाम
विज्ञापन

- आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से दूर, अधिकारियों ने की इनाम देने की घोषणा
- 10 मार्च की रात चार अज्ञात आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर किया था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बीते दिनों किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस ने अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम देने की घोषणा की है। चारों आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा जिला पुलिस ने की है।

बता दें कि बीते 10 मार्च को छात्रा जहांगीराबाद क्षेत्र में अपनी ममेरी बहन की शादी से अपने भाई के साथ गांव लौट रही थी। इस दौरान अज्ञात कार सवारों ने उसका अपहरण कर लिया था। जिसके बाद आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को नरसैना थाना क्षेत्र के गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में छोड़ दिया था। जहां से स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान दर्ज किए थे। जिसमें किशोरी ने बताया था कि चार आरोपियों ने उसका अपहरण किया था, इसके बाद आरोपी उसे गाजियाबाद-दिल्ली ले जाने की बात कह रहे थे। पीड़िता ने बताया था कि कार सवार दो आरोपियों ने उसके साथ किसी सुनसान इलाके में नहर के किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। जबकि, दो आरोपी वहां से चले गए थे। वारदात को आठ दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों की न गिरफ्तारी कर सकी है और न ही पुलिस को कोई खास सुराग हाथ लगा। इस संबंध में अब जिला पुलिस ने उक्त चारों अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए इनाम की चाल चली है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि आरोपियों की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही उसकी पहचान आदि को गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed