फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फैक्ट्री कर्मचारी से दिनदहाड़े बैंक के बाहर छीने दस हजार

फैक्ट्री कर्मचारी से दिनदहाड़े बैंक के बाहर छीने दस हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री कर्मचारी से दिनदहाड़े बैंक के बाहर छीने दस हजार
दिनदहाड़े फैक्ट्री कर्मचारी से बैंक के बाहर छीने दस हजार
विज्ञापन


सिकंदराबाद। दिनदहाड़े एक फैक्ट्री कर्मचारी से बदमाश ने दस हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गया। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
ग्राम मुरतीपुर जिला गाजीपुर निवासी छिज्जू सिंह पुत्र जमना प्रजापति ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को वह नगर के सिरोधन रोड स्थित यूनियन बैंक में दस हजार रुपये जमा जमा करने के लिए आया था। बैंक में पहले से ही मौजूद दो लोग उसे बातों में लगाकर बाहर ले आए और उससे दस हजार रुपये छीनकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाते हुए दोनों बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। एसआई रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।


पुलिस कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल
सिकंदराबाद। दिनदहाड़े बैंक के बाहर से सरेबाजार युवक से दस हजार रूपये छीनने के बाद आरोपियों के आसानी से फरार हो जाने पर लोग पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। बैंकिंग काल में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। वही पुलिस फैंटम, स्थानीय पुलिस बैंकों की सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर गश्त भी करती रहती हैं। आरोपियों के रूपये छीनने के बाद आसानी से फरार हो जाना कही ना कही पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed