{"_id":"5b65e86e4f1c1b6f548b8661","slug":"51533405294-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के जरिए हिंदू संगठन पर की अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक के जरिए हिंदू संगठन पर की अभद्र टिप्पणी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर हिंदू संगठन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी
- हिंदू संगठनों में रोष, एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पहासू। फेसबुक पर हिंदू संगठन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से कार्यकर्ताओं में रोष है। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कस्बा के मोहल्ला छपैती निवासी एक युवक ने शुक्रवार रात हिंदू संगठन के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। फेसबुक पर वायरल हो रही टिप्पणी को देखकर संगठन समेत अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। कस्बे में फैली कई तरह की अफवाहों से माहौल काफी गरम हो गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन गंभीर हो गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद थाना पुलिस ने कस्बा चौकी प्रभारी हरनाम सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में आरोपी साहिल मलिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।