फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   5-year-old rape

पटाखे दिलाने के नाम पर 5 साल की बच्ची से दरिंदगी

Mon, 31 Oct 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 31 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
5-year-old rape
रेप - फोटो : ब्यूरो

पटाखे दिलाने के बहाने घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को ले जाकर किसी ने दरिंदगी की। परिजनों को बच्ची लहूलुहान हालत में खेत में मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में दीवाली की संध्या पर करीब छह बजे पांच वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाने लगा। अंधेरा होंने पर बच्ची के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसके साथ खेल रही बच्ची से पूछताछ की।
विज्ञापन


उसने बताया कि एक युवक पटाखे दिलाने की बात कहकर उसे खेतों की ओर ले गया है। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जंगल में तलाश की तो एक खेत में बच्ची लहूलुहान और बेहोश मिली। सूचना पर नरौरा के साथ ही रामघाट पुलिस और सीओ डिबाई प्रेमप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें  दबिश दे रही हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक नमूने लिए हैं।

 छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया पथराव
नगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में रविवार रात गांव के लोगों को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घरों पर पथराव कर दिया। इसमें महिला-बच्चे समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष की ओर से छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक, नयागांव में रविवार रात एक परचून की बंद दुकान के चबूतरे पर चार लोग शराब पी रहे थे। दुकान के ऊपर बने घर पर लड़कियां दीपक और मोमबत्तियां लगा रही थीं। शराब पी रहे लोगों ने लड़कियों से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।

लड़कियों के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और आधा दर्जन से अधिक घरों पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने घरों में घुसकर लोगों से मारपीट की। इसमें गांव के सोनू (21), सुरेश (48), सूरज (60), पूजा (13), मोहनलाल और कौशल (33) समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed