फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   5 killed in accidents, including the presiding officer

हादसों में पीठासीन अधिकारी समेत 5 की मौत

Sun, 12 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
5 killed in accidents, including the presiding officer
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार शाम से लेकर रविवार दोपहर तक हुए सड़क हादसों में एक पीठासीन अधिकारी समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

 डिबाई में ट्रक ने मारी टेंपो को टक्कर
 डिबाई के मोहल्ला जोगीपाड़ा निवासी पवन कुमार(40) पुत्र प्रकाश चंद्र वार्ष्णेय डिबाई ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल बंजारा नगला में शिक्षक थे। 11 फरवरी को चुनाव के लिए स्याना तहसील क्षेत्र में ड्यूटी लगी थी। शनिवार रात जब ड्यूटी करके टेंपो से घर लौट रहे थे। जब टेंपो स्याना अड्डे के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दो कारों की टक्कर में गई जान
शनिवार दोपहर करीब दो बजे मुतालिब(35) पुत्र शब्बीर, जावेद(27) पुत्र सलीम अख्तर निवासी पहासू हाउस अलीगढ़, साजिद(28) पुत्र अफजल, अशरफ(26) पुत्र अहमद सईद निवासी लाल डिग्गी अलीगढ़ कार से अलीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। जब उनकी कार ब्रह्मनंद पब्लिक स्कूल के सामने पहुंची तो इमरान(24) पुत्र हाजी ग्यास निवासी पंजाबियान खुर्जा की कार से टक्कर हो गई। हादसे में मुतालिब की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटने से दबा
गांव आंधा की पुदाना जिला नूह हरियाणा निवासी सईद(65) पुत्र रसीद रविवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर लेकर हरियाणा जा रहे थे। गांव हरतौली के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर सईद की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचला, घायल महिला की अस्पताल में मौत
रविवार सुबह दस बजे राशिद(26) पुत्र हुसैन निवासी हाजीपुर भटौला थाना खुर्जा देहात अपने साथ बाइक पर नेहा(12) पुत्री हमजा निवासी अड़ौली थाना कोतवाली देहात और आयशा(25) पत्नी तय्यब निवासी गांव कुराला थाना कोतवाली देहात को शिकारपुर से लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहा था।

उसकी बाइक के आगे सुखवीर सिंह(55) पुत्र हरपाल सिंह अपनी बाइक पर हकीकत(32) पुत्र समसुद्दीन को लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। गांव मिर्जापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से आयशा को मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान आयशा की मौत हो गई।

साइड लगने टैंपो पलटा, एक की मौत
खुर्जा (ब्यूरो)। सिकंदराबाद रोड पर मेटाडोर की साइड लगने से टैंपो पलट गया। हादसे में मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी प्रदीप (30)की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं टैंपो में सवार जारचा निवासी अनिल, अंजली, संजू, अंकुर, खुर्जा निवासी हरिओम, मीरा, पूजा तथा पहासू के करौरा निवासी मोहन घायल हो गए।


वहीं क्षेत्र के गांव फराना के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सिकंदराबाद के जेवर मार्ग निवासी गजेंद्र, दिनेश और श्याम  घायल हो गए। घायलों में  गजेंद्र को नोएडा रेफर किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed