{"_id":"581f7b5b4f1c1b342fb3738e","slug":"5-60-lakh-misled-and-deceived-by-geezer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमराह कर वृद्धा से 5.60 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमराह कर वृद्धा से 5.60 लाख रुपये ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
वृद्धा को गुमराह कर एक व्यक्ति ने उससे 5.60 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी के परिजनों ने उसे ईंट मारकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपी, उसकी मां और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के हनुमानपुरी निवासी राजरानी ने एक साल पूर्व अपना मकान बेचा था। आरोप है कि मकान बेचने पर मिले रुपयों में से 5.60 लाख रुपये एफडी कराने के लिए एक व्यक्ति ने ले लिये थे। एक साल बीत गए अभी तक उसने वृद्धा को एफडी कराने का कोई भी दस्तावेज नहीं सौंपा।
विज्ञापन
आरोप है कि जब पीड़िता क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी आरोपी के घर अपने रुपये मांगने पहुंची तो उसकी मां और पत्नी ने जान से मारने के मकसद से ईंट मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन