फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हत्या कर युवक का सिर काट गड्ढे में दबाया

हत्या कर युवक का सिर काट गड्ढे में दबाया

Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर युवक का सिर काट गड्ढे में दबाया
हत्या कर युवक का धड़ गड्ढे में दबाया, सिर गायब
विज्ञापन

-युवक था लापता, आम के पेड़ के नीचे मिला धड़
-शव पोस्टमार्टम को भेजा, मृतक के सिर का नहीं चला पता
-सीओ समेत फॉरेंसिक, डाग स्क्वायड की टीम पहुंची
-जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव गोठनी का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन। चौकी क्षेत्र के गांव गोठनी में दो दिन से लापता युवक की हत्या कर हत्यारों ने उसका धड़ पेड़ के नीचे गड्ढे में दबा दिया जबकि सिर गायब है। युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद तलाश करते हुए परिजनों ने सोमवार रात युवक का शव ढूंढ निकाला। सूचना मिलने पर सीओ समेत कोतवाली, जंक्शन चौकी पुलिस समेत डाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस युवक के सिर की तलाश में जुटी हुई है।
गोठनी निवासी रोहित (21) पुत्र घनश्याम शर्मा 1 अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे घर पर खाना खा रहा था। परिजनों के मुताबिक इस दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह चला गया, लेकिन वह घर नहीं लौटा। उस दिन रात भर काफी तलाश के बाद 2 अक्टूबर की सुबह परिजनों ने चौकी में रोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। परिजन लापता रोहित की तलाश में लगे थे। रोहित के पिता घनश्याम ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे उनके भतीजे राहुल ने गांव स्थित ईंख के खेत में घसीटने जैसे निशान देखे। उसके बाद काफी तलाश के बाद राहुल प्रधान के खेत में आम के पेड़ के नीचे गड्ढे में दबा रोहित का शव पाया गया जबकि सिर गायब है। हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए उसका सिर काट लिया था। सूचना पर सीओ, कोतवाली प्रभारी, जंक्शन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित के पिता घनश्याम शर्मा ने गांव के महेन्द्र उर्फ हुलड, हरेन्द्र और क्रष्ण पुत्रगण राजपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक मामले में शक के आधार पर आरोपियों ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के सिर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
मृतक रोहित का मोबाइल उसकी हत्या का राज खोल सकता है। क्योंकि मोबाइल पर कॉल आने के बाद ही वह घर से गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा और दूसरे दिन उसका शव बरामद किया गया। पुलिस मृतक के मोबाइल की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान छुपाने का किया गया था प्रयास
हत्या करने के बाद युवक की पहचान छुपाने का हत्यारों ने पूरा प्रयास किया था। पहले तो हत्यारों ने युवक का सिर काटकर गायब कर दिया। उसके बाद उसके कपड़े भी जलाने का प्रयास किया था। घटना स्थल से कुछ दूरी पर अधजले कपड़े भी मिले। इसके अलावा मृतक का चप्पल और बनियान भी 30 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया।


मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम
गोठनी गांव निवासी युवक रोहित की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोहित अपने दो भाईयों के बाद सबसे छोटा था और घर का लाडला था। उसकी मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। रोहित की हत्या को लेकर गांव के लोग भी हतप्रभ हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रोहित और उनका परिवार काफी अच्छे स्वभाव का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed