{"_id":"596bbbdc4f1c1bc7628b4905","slug":"31500232668-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने एटीएम कार्ड से उड़ाए 26 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने एटीएम कार्ड से उड़ाए 26 हजार
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शातिराें ने एटीएम कार्ड से उड़ाए 26 हजार
एटीएम से रुपये निकालने गई विवाहिता का कार्ड बदलकर उसके खाते से 26 हजार रुपये उड़ा दिए गए। नगर के एसडीएम कालोनी निवासी अंकिता पत्नी विवेक ने बताया कि वह एसडीएम कालोनी के पेट्रोल पंप स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई थी।
एटीएम में पहले से ही मौजूद युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके खाते से 26 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। अंकिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। कोतवाल ने अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना भी व्यक्त की है।