{"_id":"5964fdc24f1c1b185e8b45c7","slug":"31499790786-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों के साथी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों के साथी।
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों के साथी
हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से तेल और सामान चोरी करने वाले गिरोह के फरार बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हाल ही में पुलिस ने मुठभेड़ में हाईवे पर चोरी करने वाले गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार किया था, जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए थे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कई बड़ी घटनाओं का खुलासा होगा।
बता दें कि 6 जुलाई की रात्रि में पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्रिटिश पेंट के पास से मुठभेड़ में गांव बड़ौता स्हानी थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ निवासी उमर मोहम्मद, इकराम, शमीम और शाकिर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जबकि उनके तीन साथी फरार होने में कामयाब हो गए थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों ने बताया था कि वह रात्रि में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी की बराबर में अपनी गाड़ी लगाकर उसके टैंक से तेल व अन्य सामान चोरी कर लेते थे।
वही गाड़ियों का रस्सा काटकर उसका सामान अपनी गाड़ी में पलट लेते थे। वह एनसीआर क्षेत्र में हाईवे पर वारदात को अंजाम देते थे। चोरों ने हाईवे पर वाहनों से चोरी की 200 से भी अधिक घटनाओं को स्वीकार किया था।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हाईवे पर गाड़ियों से तेल, सामान चोरी करने वाले पकड़े गैंग के तीन और बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए चोरों से पूछताछ कर कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कई बढ़ी वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। - कोतवाल संजय पांचाल