फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3.23 lakhs duped for land purchase

प्लॉट दिलाने के नाम पर 3.23 लाख रुपये हड़पे

Sat, 19 Dec 2015 12:23 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
3.23 lakhs duped for land purchase
 चौकी क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक दुकानदार से प्लॉट दिलाने के नाम पर 3.23 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


 पीड़ित जब प्लाट पर कब्जा लेने गया तो उसे ठगी की जानकारी हुई। आरोपी ने किसी और के प्लॉट का फर्जी बैनामा कर दिया था। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


गांव नैथला निवासी सुदेश कुमार पुत्र आनंद स्वरूप शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चोला चौकी के निकट परचून की दुकान करता है। दुकान पर सिकंदराबाद निवासी कुछ लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने गांव शाहपुर कला में सिकंदराबाद रोड पर सड़क किनारे एक 100 गज का प्लॉट दिखाया। 23 सितंबर 2011 को 100 गज का प्लॉट 3.23 लाख रुपये में खरीद लिया।

 20 नवंबर 2015 को जब वह प्लॉट पर कब्जा लेने गया तो पता चला कि यह प्लॉट किसी अन्य का है। पीड़िन ने जब आरोपी को दिए रुपये वापस मांगे तो उसने धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed