फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   25 thousand robbed at gun point

गन प्वाइंट पर 25 हजार लूटे

Tue, 01 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
25 thousand robbed at gun point
लूट - फोटो : ब्यूरो

बाइक सवार बदमाशों ने एक नामी टेलीकॉम कंपनी के डीलर एवं कलेक्शन ऐजेंट से हथियार के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिए। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। ककोड़ के मोहल्ला व्यापारयान निवासी राजा पुत्र कल्लू ने बताया कि वह कस्बा में एक नामी टेलीकॉम कंपनी का डीलर और कलेक्शन एजेंट है।

विज्ञापन


वह मंगलवार को क्षेत्र के वैर, ककोड़, सलेमपुर जाट आदि से कलेक्शन कर बाइक से लौट रहा था। शाम करीब 6.30 बजे ककोड़ में पानी की टंकी के पास पीछे से आ रहे सफेद रंग की बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर उससे कलेक्शन का बैग लूट लिया।
विज्ञापन


राजा ने बताया कि बैग में 25 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की,लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। ककोड़ इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर बाइक सवार दंपति से लूट
देहात थाना क्षेत्र स्थित लालपुर चितौला गांव के पास हाईवे पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार दंपति से लूटपाट की।   मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे गुलावठी निवासी रविंद्र पत्नी रंजना के साथ बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे।

लालापुर चितौला गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुके तो बाइक पर सवार एक बदमाश ने रविंद्र के सिर पर तमंचे की बट मारकर कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दंपति से सोने की चेन, सोने के कुंडल, पर्स आदि सामान लूट लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर सीओ विजय प्रकाश सिंह, एसओ मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल रविंद्र को पुलिस ने बुलंदशहर अस्पताल भेजा।

 बाइकर्स ने नगदी और मोबाइल लूटे
बुलंदशहर के कस्बा स्याना से लौट रहे दो दोस्तों की कार को ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाश हजारों की नगदी समेत तीन मोबाइल लूटकर ले गए। लोनी के जवाहरगंज निवासी अंकित चौहान दोस्त चिंकी शर्मा के साथ बुलंदशहर के स्याना कस्बे में गया था।

लौटते वक्त सोमवार रात 9 बजे गांव अल्लीपुर के पास बाइकर्स ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया। बाइकर्स ने दोनों को कब्जे में कर लिया और चार हजार रुपये समेत 3 मोबाइल लूट लिए। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।


घायल का बाइक सवार ने मोबाइल लूटा
 अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक का एक बाइक सवार मोबाइल लूटकर भाग गया। जानकारी के अनुसार नगर की हीरा कालोनी निवासी दीपक पुत्र नरेंद्र राणा सोमवार रात नोएडा से बाइक से घर लौट रहा था। करीब 11 बजे निजामपुर के पास अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक ने बताया कि वह  फोन से परिजनों को जानकारी दे रहा था। तभी बाइक सवार उसका मोबाइल लूटकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed