{"_id":"afb1c373cd75051c66d8c52aa1b8dd73","slug":"23-thousand-rupee-duped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 23 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 23 हजार
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में फिर एटीएम बदलकर खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देवीपुरा निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र सुरेश चंद ने बताया कि वह पालिका में सफाई कर्मचारी हैं। बैंक ऑफ इंडिया में उसका बचत खाता है। 24 दिसंबर को सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से वह रुपया निकालने गए थे।
जब वह रुपये निकालने लगे तो तीन अज्ञात युवक केबिन में घुस आए। इस दौरान धर्मवीर रुपये निकालकर जाने लगा। तभी एक युवक ने प्रोसेसिंग को कैंसल करने नाम पर उसके हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया।
फिर कार्ड को हाथ में लेने के बाद उसे लौटा दिया। इसके बाद धर्मवीर एटीएम कार्ड को बिना देखे जेब में डाल लिया। जैसे ही धर्मवीर घर पहुंचा उसके मोबाइल पर 23 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने एटीएम कार्ड चेक किया तो उस पर पंकज नाम लिखा था। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।