{"_id":"5cbb5f47bdec221424308b35","slug":"21555783495-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी राजेंद्र कुमार पर केशव कुमार नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपनी बाइक से खुर्जा से बुलंदशहर लौट रहा था। गांव चांदपुर से बुलंदशहर की ओर आते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने उसे गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि सिर में गंभीर चोट आई है, परिजन उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।