{"_id":"5c3f7c8abdec2273222f798b","slug":"21547664522-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने की विवाहिता हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभियों ने की विवाहिता हत्या, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज लोभियों ने की विवाहिता हत्या
नरौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित सुरेशचंद्र निवासी गांव नयाबांस थाना डिबाई ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा की शादी चार फरवरी 2018 को गांव चौठेरा निवासी मुनीष कुमार के साथ की थी। शादी के दौरान अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। बेटी से मायके से तीन लाख रुपये लाने का अक्सर दबाव बनाया जाता था और उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि मंगलवार को बेटी के ससुरालियों ने मार पीटकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गंभीर अवस्था में ससुराली पूजा को उपचार के लिए अलीगढ़ स्थित अस्पताल ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। एसएचओ देवकीनंदन राजपूत ने बताया कि सुरेशचंद्र की तहरीर पर दहेज हत्या की धाराओं में पति मुनीष, सास और जेठ-जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। महिला की मौत के बाद से आरोपी ससुराली घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज में अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग को लेकर पति सहित ससुर, देवर आदि द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित करने की रिपोर्ट रामघाट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित जरगवां निवासी गौराक्षी पत्नी लीकेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी 8 माह पूर्व लीकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी उपहार दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले शादी में पांच लाख रुपये और लाने की मांग करते हुए आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति लीकेश सहित ससुर, देवर आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। ब्यूरो