फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना बवाल: शिखर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

स्याना बवाल: शिखर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
स्याना बवाल: शिखर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्याना बवाल : शिखर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
विज्ञापन

- भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बनी थी सिरदर्द
- हापुड़-बुलंदशहर बाइपास के पास से पुलिस ने किया दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में पुलिस ने बृहस्पतिवार को भाजयुमो के पूर्व नगराध्यक्ष आरोपी शिखर अग्रवाल को दबोच लिया। आरोपी को सीजेएम कोर्ट से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल में तत्कालीन चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व नगराध्यक्ष शिखर अग्रवाल समेत 27 नामजद व 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी शिखर अग्रवाल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। बवाल के दो दिन बाद आरोपी शिखर ने एक वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया था। साथ ही आरोपी ने मीडिया के सामने आकर भी खुद को निर्दोष बताया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को शिखर के हापुड़-बुलंदशहर बाईपास के निकट मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। दोपहर करीब तीन बजे शिखर को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने पुलिस का पक्ष सुनने के बाद शिखर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नहीं पहुंचा कोई बड़ा पदाधिकारी
शिखर की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी से पूर्व ही कुछ भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व शिखर के परिजन जुटना शुरू हो गए थे। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा भाजपा या भाजयुमो पदाधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed