फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नाबालिग रेप पीड़िता बनी मां

नाबालिग रेप पीड़िता बनी मां

Mon, 10 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग रेप पीड़िता बनी मां
नाबालिग रेप पीड़िता बनी मां
विज्ञापन


रेप पीड़िता द्वारा सात माह के बच्चे को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि बच्चे की जन्म के दो घंटे बाद ही मौत हो गई। छात्रा ने पड़ोसी सगे भाइयों पर आतंकित कर कई बार रेप करने का आरोप लगाया है।

वहीं पीड़ित परिवार पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित ने पुलिस में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन


उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। वह पड़ोस के घर में घरेलू कार्य करने के लिए जाती थी। सात जुलाई को बेटी की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्होंने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि उनकी बेटी सात माह की गर्भवती है। आठ जुलाई को उसने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी दो घंटे बाद मौत हो गई। पूछने पर बेटी ने बताया कि पड़ोस के जिस घर में वह काम करने के लिए जाती थी, उसी घर के दो सगे भाइयों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसके साथ कई बार रेप किया।

किसी से बताने पर उसे व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए शुरू की कई 100 नंबर सेवा पर भी पीड़ित ने मामले को दबाने का आरोप लगाया। बताया कि उनके 100 नंबर पर सूचना देने पर यूपी 100 गांव में तो पहुंची, लेकिन आरोपियों से सांठगांठ कर वापस लौट आई।


मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय पांचाल, कोतवाल सिकंदराबाद

तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में मामला सही मिला तो दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले को दबाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed