{"_id":"594425a14f1c1b1d0f8b463d","slug":"20-thousand-looted-on-the-strength-of-tea-salesmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय के सेल्समैन से तमंचे के बल पर 20 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय के सेल्समैन से तमंचे के बल पर 20 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र में स्टेशन के पास एक चाय के सेल्समैन से तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरलेस पर अलर्ट जारी कर दिया लेकिन पीड़ित से संपर्क करना मुनासिब नहीं समझी।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी योगेश गुप्ता ने बताया कि वह एक नामी कंपनी की चाय को देहात क्षेत्र में सेल करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3.30 बाइक से बकाया वसूलने के लिए ककोड़ जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान चोला स्टेशन का फाटक बंद होने के चलते वह गांगरोल की पुलिया के नीचे से निकलकर ककोड़ जाने लगे। चोला स्टेशन के निकट तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर थैले में रखी 20 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने कुछ दूरी पर एक चाय की दुकान वाले को वारदात की जानकारी दी। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लूट की वारदात को पुलिस ने वायरलेस पर फ्लैश कर दिया।
कई थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। बावजूद इसके पुलिस ने पीड़ित से संपर्क नहीं किया। चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि लूट की वारदात उनके संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।