फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेल में बंद दो कुख्यात कैदियों में खूनी संघर्ष

जेल में बंद दो कुख्यात कैदियों में खूनी संघर्ष

Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद दो कुख्यात कैदियों में खूनी संघर्ष
जेल में बंद दो कुख्यात कैदियों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन


सिकंदराबाद। जेल में बंद दो कुख्यात कैदियों में बुधवार रात खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में एक कैदी को गंभीर चोटें लगी। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जेलर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

जेलर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिद्धेश्वर रोड चमन विहार कालोनी निवासी खुर्जा नगर निवासी विनीत उर्फ बिल्ला एक कुख्यात अपराधी है। उस पर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह केंद्रीय कारागार तिहाड़ से बुलंदशहर स्थानांतरित किया गया हैं। वहीं, मोहल्ला कस्साबान खुर्जा नगर निवासी आबिद उर्फ भटौला, उर्फ सलीम, पुत्र यामीन भी कुख्यात अपराधी हैं। बताया कि दोनों को उच्च सुरक्षा में जेल में रखा गया है। दोनों अपराधियों को आहाता नंबर नौ की कोठरी छह में रखा गया था।बुधवार रात करीब 11.30 बजे दोनों में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान आबिद कोठरी में गिर गया। इसके बाद विनीत उस पर हावी हो गया और उसके सिर को जोर-जोर से फर्श पर पटकने लगा, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। जेल वार्डन ने शोर मचाकर विनीत को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका वार्ड ने इंटरकॉम के माध्यम से घटना की जानकारी दी। जानकारी पर जेल अधिकारियों, कर्मचारियों ने कोठरी को खुलवाकर विनीत को रोका और घायल आबिद को उपचार के लिए जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से बाद मेें उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि आबिर दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि जेलर की तहरीर पर आरोपी विनीत उर्फ बिल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed