फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गृहक्लेश में ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान

गृहक्लेश में ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
गृहक्लेश में ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान
गृह क्लेश में ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक अधेड़ ने सोमवार देर शाम खुर्जा-मेरठ ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या का कारण गृह क्लेश बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास प्रथम में जयपाल (55) पुत्र कंछिद सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। वह नौकरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते थे। बीते कुछ दिनों से वह परेशान चल रहे थे। सोमवार शाम को पारिवारिक क्लेश के बाद वह घर से कहीं चले गए थे। देर रात जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के कारण आत्महत्या होना सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed