फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   झोपडी में लगी आग, बकरी, बच्चे की जलकर मौत

झोपडी में लगी आग, बकरी, बच्चे की जलकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
झोपडी में लगी आग, बकरी, बच्चे की जलकर मौत
तारों की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग
विज्ञापन


सिकंदराबाद। खत्रीवाड़ा में तारों की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। घटना से नाराज परिवार ने मोहल्ले वालों के साथ विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नगर के खत्रीवाड़ा निवासी शेर सिंह ने बताया कि मकान के अहाते में ही उसने पशुओं के लिए एक झोपडी बना रखी थी। झोपड़ी से सटकर बिजली के तार गुजर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात वह परिवार के लोगों के साथ घर में सोया हुआ था। करीब 9.30 बजे तारों से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में झोपड़ी में बंधी बकरी और उसके बच्चे की मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों की मदद से उसने आग बुझाई। आग से मोहल्ला निवासी रूप सिंह के आंगन में रखी लकड़ियां भी जल गईं। पीड़ित ने मोहल्ले के लोगों के साथ विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। एसआई रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed