फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गर्भवती महिला ने जेठ पर लगाया रेप का आरोप

गर्भवती महिला ने जेठ पर लगाया रेप का आरोप

Sun, 03 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला ने जेठ पर लगाया रेप का आरोप
चारा लेने गई महिला से गैंगरेप
विज्ञापन

- पीड़िता ने दो सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
- चोला में गर्भवती ने जेठ पर लगाया रेप का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अनपूशहर/चोला।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह खेत से चारा लेने गई एक महिला से दो सगे भाइयों ने गैंगरेप किया। महिला का शोर सुनकर लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। महिला ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
गांव निवासी एक महिला रविवार सुबह खेत से चारा लेने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। महिला का शोर सुन लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने दो सगे भाइयों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ एसपी पटेल ने कहा कि गैंगरेप की वारदात संदिग्ध है। पीड़िता के मायके वालों का आरोपी पक्ष से विवाद चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही हैै।
विज्ञापन

वहीं चोला में एक गांव निवासी गर्भवती महिला ने जेठ पर रेप का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र की गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में हुई है। वह अपने मायके गई हुई थी। 24 अगस्त को उसके माता-पिता कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। उसी दिन रात में उसका जेठ घर पर पहुंचा। रात में करीब 11 बजे जब वह गहरी नींद में सोई थी। इसी दौरान उसके जेठ ने उसके साथ रेप किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी बाइक से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। रात में ही उसने मोहल्ले के लोगों के साथ चोला चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार
ककोड़। छेड़छाड़ कर युवती को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया।
छेड़छाड़ से तंग मानसिक तनाव में थाना क्षेत्र के गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने बृहस्पतिवार की सुबह मकान की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में अपनी चुनरी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही यतेंद्र पुत्र तेजपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह उन्होंने मुखबिर की सूचना पर यतेंद्र को झाझर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कहीं भागने की फिराक में था।

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को जेल
स्याना/अनूपशहर। दो दिन पहले नगर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को स्याना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले से नाबालिग लड़की पड़ोस में दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार ने लड़की को जबरन अपनी दुकान में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब काफी समय तक लड़की अपने घर नहीं पहुंची तो उसका पिता उसे खोजता हुआ मौके पर पहुंचा। पिता ने अपनी बेटी को छुड़ाया। कोतवाल कंचन चौधरी ने बताया कि नामजद आरोपी शीशपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

रेप का आरोपी दबोचा
अनूपशहर। पांच दिन पहले स्कूल जाती नाबालिग छात्रा को गैर समुदाय के युवक द्वारा अगवा कर लिया गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई थी। एसओ एसपी पटेल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक निखिल निवासी नेहरूगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


संदिग्ध परिस्थितियों में दो लड़कियां गायब
- अपहरण का आरोप, परिजन बोले पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
- एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस लापता लड़कियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से चार दिन के अंतराल में दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। रविवार को ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नगर के शहर की एक कॉलोनी से एक बालक के भी गायब होने का मामला सामने आया है।

रविवार को कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 26 अगस्त को गांव से 17 साल की किशोरी घर से बाहर निकली थी, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने एक युवक पर उसे अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बरामदगी की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के चार दिन बाद गांव की एक 18 वर्षीय युवती भी अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने दोनों गायब लड़कियों को अगवा किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसएसपी से भी की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गायब लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर ज्ञान कॉलोनी निवासी महिला चांदनी के मुताबिक उनका 13 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में एक सितंबर को लापता हो गया। पीड़िता ने बेटे को बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed