{"_id":"597b8c054f1c1b51628b47a5","slug":"171501268997-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूरी एक्सप्रेस में फौजी ने वेंडर को पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूरी एक्सप्रेस में फौजी ने वेंडर को पीटा, हंगामा
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूरी एक्सप्रेस में फौजी ने वेंडर को पीटा, हंगामा
मुरी एक्सप्रेस में पानी की नकली बोतल बेचने का आरोप लगाते हुए फौजी ने वेंडर से मारपीट शुरू कर दी। इसे लेकर ट्रेन में अफरातफरी मच गई। वेंडर किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला।
सूचना पर जीआरपी ने पहुंचकर किसी तरह फौजी को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
कानपुर निवासी फौजी जुगेेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ जम्मू-टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस में बैठकर वैष्णव देवी यात्रा से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह चोला स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के दौरान उन्होंने ट्रेन में मौजूद वेंडर से पीने के लिए बोतल का पानी खरीदा।
आरोप है कि वेंडर ने जो बोतल दी उसकी शील टूटी थी। उन्होंने वापस करते हुए दूसरी बोतल मांगी तो वह भी नकली निकला। इसे लेकर फौजी जुगेंद्र सिंह का गुस्सा भड़क गया और नकली बोतल को लेकर उन्होंने वेंडर को फटकार लगाई।
विज्ञापन
वेंडर ने विरोध किया तो फौजी जुगेंद्र ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे ट्रेन में हंगामा खड़ा हो गया। बोगी में सवार अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
कुछ लोग बीच-बचाव करने पहुंच गए। इस बीच मौका देखकर वेंडर भाग गया। जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी भी पहुंच गई। जीआरपी ने किसी तरह फौजी को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।
जीआरपी प्रभारी राजकमल ने बताया कि उन्हें इस मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।