फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पत्नी की हत्या कर पहुंचा जेल, बोला मुझे बंद कर दो

पत्नी की हत्या कर पहुंचा जेल, बोला मुझे बंद कर दो

Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की गला रेतकर हत्या, खुद पहुंचा जेल
विज्ञापन

- जेल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, लिया हिरासत में
- मृतका के मायके वालों ने लगाया पति समेत सात लोगों पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद (बुलंदशहर)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटैना में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद आरोपी पति खुद जेल पहुंच गया। अपने गुनाह को कबूलते हुए उसने जेल प्रशासन से उसे बंद करने की गुहार लगाई। वारदात को अंजाम देने के बाद पहुंचे आरोपी को देखकर जेल प्रशासन भी स्तब्ध रह गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उधर मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत सात को नामजद कराया है।
गांव हरथला थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर निवासी संजय पुत्र राजवीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन सर्वेश (19) की शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बुटैना निवासी सुनील पुत्र हरकेश के साथ चार मार्च 2017 की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन की ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न करते रहते थे। शुक्रवार शाम सर्वेश ने उसे और परिवार के लोगों को फोन कर बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं। उसने हत्या की भी आशंका जताई थी। मृतका के भाई ने बताया कि उसने सर्वेश के ससुरालियों से फोन पर बात कर एक सप्ताह में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। संजय के अनुसार ससुरालियों ने एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं होने पर बहन की हत्या की धमकी दी। बताया कि शनिवार सुबह चार बजे उसे सूचना मिली की ससुरालियों ने गला रेतकर सर्वेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पति सुनील ने धारदार हथियार से गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद बदहवास हालत में जेल पहुंच गया। आरोपी ने वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों से पत्नी की हत्या कर आने की बात बताते हुए उसे जेल में बंद करने की बात कही। सुनील की हालत देखकर जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी में स्तब्ध रह गए। जेल प्रशासन ने तत्काल कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सुनील, ससुर हरकेश, सास सत्तो, दूसरी सास गीता देवी, जेठ विजय, भोलू, ननद पूजा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सुनील से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed