{"_id":"5d165c4b8ebc3e3ce13aea12","slug":"15617464871-bulandshahr-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के सुसराल आई मां की गला रेतकर हत्या
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव सूरतपुर में शुक्रवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पति द्वारा हत्या किए जाने की बात कही है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
हाथरस के गांव नगला ताज निवासी बलवीर ने अपनी पुत्री ज्योति की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अरनिया थाना क्षेत्र के गांव सूरतपुर निवासी राहुल पुत्र रौदास के साथ की थी। 25 जून को ज्योति ने एक पुत्री को जन्म दिया था। इस पर 26 जून को बलवीर अपनी पत्नी संगीता (48) और दो बेटों अमन व एक अन्य के साथ बेटी की ससुराल सूरतपुर आ गया। शुक्रवार सुबह ज्योति की नवजात पुत्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे लेकर खुर्जा अस्पताल चले गए। इस दौरान घर पर बलवीर और उसकी पत्नी संगीता ही रह गए। दोनों बेटे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच संगीता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। चीख सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो संगीता का लहूलुहान शव पड़ा था और पति फरार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।