फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आरोपी बोला, अचानक घर से बाहर निकलीं महिलाएं

आरोपी बोला, अचानक घर से बाहर निकलीं महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
आरोपी बोला, अचानक घर से बाहर निकलीं महिलाएं
आरोपी बोला, अचानक घर से बाहर निकलीं महिलाएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिलाएं घर के बाहर अचानक आ गई थीं। इस कारण हादसा हुआ है। एसएसपी ने बताया है कि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हुई पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि देर रात वह दिल्ली से लौटा था। उक्त महिलाएं व उनके परिजन अपने घर के अंदर थे। जैसे ही वह पीड़ित पक्ष के घर के नजदीक पहुंचा तो घर की दोनों महिलाएं व अन्य लोग अचानक बाहर निकल आए और वह कार पर नियंत्रण नहीं कर सका। आरोपी का दिया गया यह बयान झूठ नजर आ रहा हैै। आरोपी का कहना है कि वह रात करीब आठ बजे दिल्ली से लौटा था और हादसा देर रात करीब दस बजे हुआ है। वहीं, आरोपी यदि दिल्ली से लौटा तो उसकी कार बुलंदशहर की ओर से आते हुए सीसीटीवी में कैसे कैद हो गई। यह सभी जांच के पहलू हैं, जिन पर पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। उसकी कॉल डिटेल आदि भी निकलवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed